ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आटो से ले जाई जा रही 144 बोतल बियर जब्त चार शराब तस्करों व 66 शराबियों को गिरफ्तार किया 

सिकन्दरा। जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र के बिछवे मोड़ के समीप बुधवार सुबह पुलिस ने एक आटो से भारी मात्रा में केन बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जमुई के रास्ते एक आटो से अंग्रेजी शराब व केन बियर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस जवानों के सहयोग से कुंडघाट से बिछवे मोड़ से आटो को रोककर तलाशी ली तलाशी में आटो के तहखाने में रखा झारखंड निर्मित 500 एमएल का 144 बोतल गाड फादर ब्रांड का केन बियर बरामद की गई। पुलिस ने गरही थाना के महुलियाटांड़ निवासी शराब तस्कर अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि झारखंड से वह शराब की खेप लेकर सिकंदरा आ रहा था।
वहीं सोमवार को विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने अलग-अलग इलाकों से चार शराब तस्कर और 66 शराबियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 20 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी तस्कर और शराबियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार तस्करों व शराबियों में जमुई सिकंदरा सोनो चकाई गिद्धौर खैरा बरहट सहित अन्य प्रखंडों के लोग शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.