ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात विधानसभा चुनाव की मत गणना से पहले कांग्रेस ने जीत का दावा किया गया

नई दिल्ली।  गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 2 चरणों में हुए विधानसभा चुनाव की मत गणना से पहले कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया है कि परिणाम उनके पक्ष में आएगा। कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि एग्जिट पोल पिछली बार भी बीजेपी को 150 सीटें दे रही थीं लेकिन बीजेपी को 99 सीट ही मिली थी। कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर काम किया लोगों के मुद्दे उठाए महंगाई बेरोजगारी और गुजरात के मुद्दे उठाए हैं। बीजेपी ने 30 से ज्यादा लोगों के टिकट काटे जो बागी बन गए थे।
उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण के साथ ही शहरी इलाकों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन होगा। आम आदमी पार्टी को गुजरात में ज्यादा महत्त्व नहीं दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कल के नतीजे चौकाने वाले होंगे।
ज्ञात रहे कि गुजरात चुनाव को लेकर आए सभी एग्जिट पोल  में बीजेपी  भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। गुजरात में इस बार बीजेपी जीत ही नहीं रही बल्कि रिकॉर्ड सीटों के साथ जीत रही है। सभी मीडिया संस्थानों के द्वारा किए गए एग्जिट पोल में बीजेपी की गुजरात में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कराई जा रही है। तमाम एग्जिट पोल इस बार गुजरात में बीजेपी को 132 सीट दे रहे हैं जो 2002 से भी बड़ी जीत है।
वहीं कांग्रेस को एग्जिट पोल में गुजरात में दूसरी बड़ी पार्टी बताया जा रहा है और गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ने आई आम आदमी पार्टी को एग्जिट पोल में तीसरी बड़ी पार्टी बताया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.