ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी के स्थान पर इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

चोट के कारण पहले से ही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट सीरीज में वापसी को लेकर भी संदेह है। शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और वहां से रिपोर्ट्स उनके लिए सही नहीं हैं। वनडे सीरीज में उनके स्थान पर तेज गेंदबाज उमरान मलिक को शामिल किया गया था।एनसीए स्टाफ अनुभवी गेंदबाज के रिकवरी और रिहैब का रोडमैप तैयार करेगा। फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। भारतीय टीम पहले से ही बांग्लादेश में वनडे मैचों में संघर्ष कर रही है और शमी की अनुपस्थिति टेस्ट सीरज से पहले मेहमानों के लिए एक बड़ा झटका है।

32 वर्षीय शमी आखिरी बार पिछले महीने आस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आए थे। नवदीप सैनी ले सकते हैं उनकी जगह अब खबर यह आ रही है कि आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद शमी के स्थान पर तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए शमी के स्थान पर उमरान मलिक को शामिल किया गया था।

सौरव कुमार लेंगे रवींद्र जडेजा की जगह

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सौरभ कुमार, रवींद्र जडेजा के स्थान पर शामिल किए जा सकते हैं। जडेजा पिछले कुछ महीनों से इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। सौरभ कुमार फिलहाल इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं और बांग्लादेश दौरे पर हैं।

रोहित नहीं हुए फिट तो क्या होगा?

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे वनडे मैच से पहले ही बाहर हो चुके हैं, लेकिन यदि वह टेस्ट सीरीज के लिए भी फिट नहीं हो पाए तो उनके स्थान पर अभिमन्यू ईश्वरन को शामिल किया जा सकता है। ईश्वरन भी फिलहाल इंडिया ए की तरफ से बांग्लादेश दौरे पर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.