ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिला विधिक सेवा समिति की बैठक -समिति ने न्याय शुल्क माफ करने का प्रस्ताव किया पारित

 कटिहार। जिला विधिक सेवा समिति की बैठक न्याय सदन व्यवहार न्यायालय कटिहार में की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार अनिल कुमार राम ने किया। बैठक में सुश्री निशा कुमारी मुंसिफ सह सदस्य तथा श्री शम्भू प्रसाद लोक अभियोजक सह सदस्य जिला विधिक सेवा समिति उपस्थित थे। एकमात्र आवेदन जो सब जज प्रथम के न्यायालय में लंबित स्वत्व वाद संख्या 41/2022 में न्याय शुल्क माफी से संबंधित को संचालित किया गया। जिसे विचारोपरांत समिति के द्वारा न्याय शुल्क माफ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ज्ञातव्य हो कि विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम 1987 की धारा 12 के अंतर्गत महिला, बच्चा दिव्यांग, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति, औद्योगिक कर्मकार, आपदा से पीड़ित व्यक्ति, विचाराधीन कैदी तथा वैसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। उक्त श्रेणी में आने वाले व्यक्ति के लिए मुफ्त विधिक सेवा का प्रावधान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.