ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Pak हिंदू सांसद ने कहा-कोविड पाबंदियों कारण हुई पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की भारत यात्रा में देरी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी के एक प्रमुख हिंदू सांसद ने कहा है कि उनकी धार्मिक पर्यटन पहल के तहत एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा में विलंब हुआ है क्योंकि नयी दिल्ली को कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण पर्यटकों के लिए व्यवस्था करने के वास्ते समय चाहिए। उनका यह बयान तब आया जब भारत ने कहा कि उसने इस मामले पर ‘‘सकारात्मक रुख” अपनाया है और वह इस पर इस्लामाबाद के साथ संवाद को इच्छुक है। भारत ने शुक्रवार का कहा था कि तीर्थ स्थलों की यात्रा को लेकर 1974 के प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक स्थलों के बारे में सहमति के आधार पर तैयार की गई सूची एवं यात्रा के तौर तरीकों का विस्तार करना भारतीय और पाकिस्तानी पक्षों के हित में है तथा इस मामले में उसका सकारात्मक रुख है।

इसने कहा था कि वह इस मामले में पाकिस्तान से संवाद को इच्छुक है। पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के प्रमुख संरक्षक और प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद डॉ. रमेश कुमार वंकवानी ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रा में विलंब हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा में देरी हुई है क्योंकि भारत को कोविड-19 स्थिति के कारण व्यवस्था करने के लिए वक्त चाहिए लेकिन यह रद्द नहीं हुई है।” उन्होंने लोगों से इस यात्रा के लिए पंजीकरण कराने का भी अनुरोध किया। वंकवानी ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह 29 जनवरी को भारत में पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। हालांकि, बाद में यह पता चला कि उन्होंने भारत की मंजूरी के बिना यह घोषणा की थी।

वंकवानी की पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार अहमद ने मीडिया को बताया कि भारत की यात्रा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान हिंदू काउंसिल की पहल है। उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत में भारत के तीर्थयात्रियों के एक बड़े समूह ने टेरी मंदिर और पाकिस्तान में अन्य धार्मिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि पाकिस्तान हिंदू काउंसिल इस पहल को जारी रखना चाहती है। हम इस विचार का समर्थन करते हैं और हम मानते हैं कि भारत का भी सकारात्मक रुख है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.