ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विदेश से भारत आए 6 लोगों में मिला कोरोना वायरस

नई दिल्ली। चीन में कोरोना मामलों में रिकार्ड इजाफे के बाद कई अन्य देशों में भी कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच भारत के दो अलग-अलग राज्यों में विदेश से आए कोरोना के नए मामले मिलने से सब सचेत हो गए हैं। इसको लेकर केंद्र के साथ कई राज्य सरकारों ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकारों द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। पड़ोसी मुल्क चीन, जापान और अमेरिका में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए भारत भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है। दूसरी ओर यूपी के आगरा में चीन से लौटे एक युवक के कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग युवक के 7 दिन आइसोलेट रहने तक निगरानी करेगा। इस बीच युवक का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ के केजीएमयू भेजे जाएंगे। बिहार के बोधगया में भी यूके और म्यांमार से आए विदेशी नागरिकों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। वहीं राज्य सरकार अब बोधगया आए विदेशी यात्रियों के टेस्ट करवाने लगी है। कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र ने एयरपोर्ट पर विदेश से आ रहे यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग का आदेश दे दिया है। हर फ्लाइट में से 2 फीसद लोगों का टेस्ट किया जाएगा। केंद्र ने इसी के साथ उन सभी यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, जिन देशों में कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखा गया है। इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्ग-कॉन्ग, बैंकॉक आदि हैं। देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। यूपी में भी पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं आम लोगों को लेकर भी जल्द फैसला लिया जा सकता है। उत्तराखंड सरकार ने भी देश में कोरोना के नए मामले मिलने के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसी तरह कर्नाटक, मुंबई और दिल्ली के एम्स में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.