ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

धर्मनिरपेक्ष पार्टियों की एकजुटता से भाजपा हताश और परेशान है : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के संविधान विरोधी, धर्मनिरपेक्षता विरोधी, समाजवाद विरोधी एवं किसान, युवा, दलित, महिला, अतिपिछडा एवं अल्पसंख्यक विरोधी कार्यों के खुलासा कर समान विचारधारा वाली धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकजुट करने का जो कार्य प्रारंभ किया गया है उससे भाजपा हताश और परेशान है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि 2024 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का जाना तय है, क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री के प्रयास के पश्चात संपूर्ण भारत में भाजपा के कुत्सित नीतियों एवं सिद्धांत के विरुद्ध जो जन आंदोलन प्रारंभ हुआ है वह निश्चित रूप से भाजपा मुक्त देश बनाने में सफल होगा। हमारे नेता ने बिहार की बागडोर सम्हालते ही त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं एवं अतिपिछड़ों को आरक्षण देते हुए चुनाव करवाया और उसी व्यवस्था के तहत लगातार तीन चुनाव होने के बाद भाजपा ने इस बार इसे समाप्त करने की पूरी कोशिश की पर शायद वो भूल गए थे कि यहाँ नीतीश कुमार हैं और उनके रहते किसी के लिए भी आरक्षण व्यवस्था समाप्त करना असम्भव है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के पास विकास के नाम पर हमारे नेता के सामने खड़ा होने लायक कोई चेहरा नहीं है। हमारे नेता के विजन का कई अन्य राज्य सरकारों के साथ ही केन्द्रीय सरकार ने भी अनुसरण करने का काम किया है। 2024 के चुनाव में पुरे देश में हर वर्ग के लोग हमारे महागठबंधन को स्वीकारते हुए भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.