ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महागठबंधन सरकार में दिनोंदिन अपराधियों का मनोबल बढा – प्रिंस राज

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज पासवान ने महागठबंधन सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में सत्ता के आड़ में पासवान जाती का हत्या प्रतिदिन हो रही है और सरकार मौन है। एनडीए सरकार से अलग होने के बाद दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है जिसका जीता जागता नमूना पटना जिला के बिहटा थाना अन्तर्गत जीनापुर गोरिया निवासी बिहटा थाना के चैकीदार राकेश पासवान को बिहटा थाना क्षेत्र के बोरिंग आॅफिस परिसर में इट पत्थर से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दिया गया, वहीं आज नेउरा थाना अन्तर्गत बसंतचक में बोधगांवा निवासी रोहित पासवान की हत्या दिनदहाड़े कर दी गयी जिसपर प्रिंस राज पासवान आक्रोश जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में कई पासवान जाति की हत्या प्रशासन के मिली भगत एवं दबंगों द्वारा कराई जा रही है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा, आगे प्रिंस ने राकेश पासवान एवं रोहित पासवान के परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की राज्य सरकार से मांग की और घटना के आरोपितों को गिरफ्तार कर शीघ्र कारवाई करने का मांग की। प्रिंस राज पासवान पटना के बिक्रम थाना के चौकीदार की हत्या के अलावे दरभंगा, बेगूसराय, अरवल सहित राज्य के विभिन्न जगहों पर दलित परिवार पर हो रहे अत्याचार और हत्या पर घोर निंदा की तथा इन सभी घटनाओं को देखने के बाद प्रतीत होता है कि महागठबंधन सरकार दलित विरोधी है। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि राकेश पासवान एवं रोहित पासवान की हत्या की जानकारी मिलने के उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के प्रधान महासचिव केशव सिंह, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू एवं पटना जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव से दूरभाष पर बात कर पूरी घटना की जानकारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.