ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विदेशी कपड़ा छोड़ें, खादी पहनें: तेज प्रताप यादव 

पटना। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव खादी मॉल पहुंचे। मॉल में बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उनका स्वागत जूट का पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद मंत्री तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने चरखा चलाकर भी देखा। खादी मॉल में उन्होंने शॉपिंग भी की। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि खादी हमारी संस्कृति का परिचायक है। खादी गांधी जी को पसंद था और मुझे भी बहुत पसंद है। मैं हमेशा खादी मॉल में आया करता हूं। मेरा बिहार वासियों से अनुरोध है कि सभी बिहार वासी खादी का कपड़ा पहनें और विदेशी कपड़ों का त्याग करें। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। अपने विभाग में वह खादी के चादर और दूसरे चीजों के प्रयोग का निर्देश विभागीय अधिकारियों को देंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह तो रोज खादी ही पहनते हैं। अब विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सप्ताह में एक दिन खादी पहनने के लिए भी कहेंगे। उन्होंने कहा कि खादी मॉल का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा है। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ खादी को बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। हम सभी युवाओं और महिलाओं से अपील करेंगे कि खादी पहनें और बिहार के गांवों में बनाए गए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.