ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

नवनिर्वाचित महापौर,उपमहापौर एवं निगम पार्षद का अभिनंदन सह मिलन समारोह का आयोजन

शहर को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाना पहली प्राथमिकता : उषा अग्रवाल

कटिहार। कटिहार नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं निगम पार्षद का अभिनंदन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल अपने आवास पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में विधान पार्षद के द्वारा नवनिर्वाचित महापौर उषा अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान सहित 45 निगम पार्षद का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शहर के धन्यवाद नागरिक के अलावे मीडिया कर्मी ने भाग लिया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर उषा अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की सुख सुविधा का ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ निष्पक्ष रुप से दिया जाएगा। शहर के सभी वार्ड की सफाई नियमित रूप से किया जाएगा। सड़क, नाले को स्वच्छ रखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। शहर को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाना पहली प्राथमिकता होगी समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से नगर निगम को आम लोग नरक निगम के नाम से कहना प्रारंभ हो गया था। अब नरक निगम को नगर निगम बनाने के दिशा में कार्य किया जाएगा। अधिकांश ऑनलाइन के माध्यम से संपादित किया जाएगा। इस अवसर पर उपमहापौर मंजूर खान ने कहा कि शहर की साफ सफाई के अलावा सारी व्यवस्था निष्पक्ष एवं इमानदारी पूर्वक कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा झा,पूर्व अध्यक्ष नीतू चौधरी, भाजपा नेत्री रेनू तिवारी, शोभा जयसवाल, डॉ आभा, गुंजन घोष, निधि सिंह, पूजा शर्मा, श्वेता राय, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा, भाजपा नेता मनोज राय,मनोज सरकार,विष्णु देव यादव,मो0 इफ्तेखार,मिडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सहित शहर के धन्यवाद नागरिक ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.