ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया आह्वान, व्यवहार न्यायालय परिसर में आकर करें कम्बलों का वितरण

जहानाबाद। व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह ने लगभग एक सौ लोगों के बीच कम्बलों का वितरण किया। इस क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में गरीब एवं असहाय को चिन्हित कर कम्बल दिया। उन्होंने कहा की यह अभियान लगातार व्यवहार न्यायालय परिसर में जारी रहेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर मकरपुर पंचायत के मुखिया अजीत कुमार के सहयोग से उनके पंचायत के गरीब एवं असहाय ग्रामीणों के बीच भी कम्बल का वितरण किया गया। विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शिल्पी सोनी राज, अजय कुमार तथा एस.डी.जी.एम सह रजिस्ट्रार व्यवहार न्यायालय सिम्मी कुजुर उपस्थित थे। इन लोगों को द्वारा भी कम्बलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह ने जिले के सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से आह्वान किया कि विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आप गरीब एवं लाचार लोगों के बीच कम्बलों का वितरण करने का कष्ट करें। डॉ एस.के.सुनील, संजय कुमार सिन्हा, मनोज दास, सुजीत कुमार, दीनानाथ, मिथिलेश कुमार, संतोष सिन्हा, शशि कुमार, कौशलेंद्र कुमार, सुधीर कुमार विमल, शशि भूषण सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, संजय पंडित, संतोष कुमार उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.