ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सासाराम में LIC शाखा प्रबंधक ने की खुदकुशी, पंखे से लटके मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

सासाराम शहर के जीवन बीमा निगम कार्यालय के शाखा प्रबंधक सुजित कुमार झा ने रविवार को खुदकुशी कर ली है. एलआइसी कार्यालय परिसर में स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के फ्लैट में उनका शव पंखे से लटकता पाया गया. मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. सुजीत कुमार झा भागलपुर के मूल निवासी थे. उनका परिवार बोकारो में रहता है, वे यहां अपने फ्लैट में अकेले रहते थे.जब रविवार को उनसे कुछ लोग मिलने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला. मोबाइल भी नहीं लगा. तब खिड़की से देखा तो उनका शव पंखा से लटकते पाया गया. यह बात कॉलोनी में आग की तरफ फैली और वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला गया, फिर शव को उतारा गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.शाखा प्रबंधक की आत्महत्या से सहकर्मी भी हैरान हैं. उनका कहना है कि शुक्रवार को जोनल प्रबंधक की बैठक नटराज होटल में थी. उस दिन सुजीत कुमार झा ने बैठक में भाग लिया था. शनिवार को एलआईसी कार्यालय बंद था. आज रविवार को उनकी आत्महत्या की बात सामने आई है. नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंहा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.