ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में होमगार्ड जवान और रेलकर्मी की मौत

रोहतास। जिले में दो अलग-अलग दुर्घटना में सोमवार को एक होमगार्ड जवान एवं एक रेलकर्मी की मौत हो गई। पहली घटना नोखा थाना क्षेत्र के भवरह गांव की है, जहां पोखरा में गिरकर डूबने से एक होम गार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक भवरह गांव निवासी 55 वर्षीय जवाहर लाल सिंह बताई जा रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार वे नौहट्टा थाना में होम गार्ड के रूप में पदस्थापित थे, फिलहाल छुट्टी पर घर आये थे। सुबह में घर के पास ही आहर के तरफ गए थे, कुछ घंटे बाद लोगों ने पुल के पास उनके शव को तैरते देखा तो हल्ला किया। घर नजदीक होने के कारण परिजन पहुंच कर शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दूसरी घटना शिवसागर की है, जहां एनएच दो पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शिवसागर निवासी 51 वर्षीय असगर अली की मौत हो गई. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक असगर अली रेलवे कर्मचारी थे, जो रविवार देर रात में ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहे थे। तभी सड़क पर करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक कर्मचारी के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी ग। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.