ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जहानाबाद। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, जहानाबाद के परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित खेदकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम दिव्यांग बच्चों के द्वारा जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पौधा देकर स्वागत किया गया। दिव्यांग बच्चों के द्वारा विभिन्न खेल खेला गया। सैक रेस, जलेबी दौड़, नींबू चम्मच दौड़, पेंटिंग इत्यादि में प्रतिभागिता दर्ज कर उत्साहवर्द्धक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना द्वारा सभी बच्चों को गर्म कपड़े एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को मेडल, शील्ड दिया गया एवं सांत्वना पुरस्कार में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के हाथों से संसाधन केन्द्र एवं कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय जहानाबाद के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में संभाग प्रभारी श्रीमती मीनू, श्री अनुज कुमार, श्री अली बरासत खॉ, मो.मोजफ्फर हसन तथा समावेशी शिक्षा संभाग में कार्यरत सभी संसाधन शिक्षक एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय जहानाबाद के वार्डेन सहित सभी कर्मी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.