ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भामाशाह मिलन समारोह पर तेली समाज के द्वारा चूड़ा दही का आयोजन किया गया।

जहानाबाद। भामाशाह मिलन समारोह के अवसर पर तेली समाज ने मकर संक्रांति के उपलक्ष में चूड़ा दही का आयोजन किया गया। जिसमें तैलिक समाज के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री रणविजय साहू उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि हमलोगों को भी आबादी के अनुसार उसकी भागीदारी मिलनी चाहिये। तभी समाज में समन्वय स्थापित होगा। हमारी भागीदारी बिहार में 10% से ज्यादा है। फिर भी हमें राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाता है। यदि तेली समाज को भी राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो भागीदारी मिलनी चाहिए। तेली समाज को एकजुट हो कर अपनी राजनीतिक भागीदारी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मिलन समारोह की अध्यक्षता दामोदर प्रसाद ने किया। तेली समाज के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने आगंतुक अथितियों का स्वागत किया। पूर्व उप मुख्यपार्षद कृष्णा कुमार गुप्ता की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन हुआ। इस समारोह का उद्घाटन उषा गुप्ता ने किया। ज़िला युवा अध्यक्ष नित्यानंद ने कहा कि जहानाबाद क्षेत्र में 24000 वोटर हैं। हम लोग एकजुट होकर के जहानाबाद के गांधी मैदान को भरने का काम आने वाले दिनों में जरूर करेंगें। इस आयोजन में अजय गुप्ता, मोनू कुमार, अमर कुमार,संजय कुमार, बबलू एवं सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.