ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद नेता से मिले जन वितरण प्रणाली के डीलरों का प्रतिनिधिमंडल

पटना। राजद के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक से मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों से आए हुए जन वितरण प्रणाली के डीलरों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने श्री मल्लिक से कहा की उनकी मांगों को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्रीमती लेसी सिंह के समक्ष रखा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग किया की वे राशन डीलरों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये वेतन निर्धारित करें। इसके साथ ही कार्डधारियों के हित में सोचते हुए जन वितरण प्रणाली की दुकान पर खाद्य तेल, दाल, चीनी आदि की भी व्यवस्था करने की पहल करें। प्रतिनिधिमंडल ने श्री मल्लिक से कहा की बिहार की नीतीश सरकार जनहित की सरकार है और वे हमारी मांगों को भी अवश्य ही पूरा करेंगे। इस अवसर पर श्री मल्लिक ने डीलरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस जनहित के मुद्दे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह के समक्ष अवश्य रखेंगे तथा वे इसे गंभीरता से अवश्य ही लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.