ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने पुनपुन बराज परियोजना के कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक की

जहानाबाद। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पुनपुन बराज परियोजना के कार्य की समीक्षा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं के साथ किया गया तथा योजना में प्रगति लानेे का निदेश दिया गया। इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पुनपुन बराज योजना के नहर, शाखा नहर एवं किंजर वितरणी का निर्माण कार्य के तहत जहानाबाद जिला में दो प्रखंड जहानाबाद एवं रतनी फरीदपुर लाभान्वित हो रहा है। जहानाबाद जिले में कुल 21 मौजा लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने बताया कि पुनपुन बराज परियोजना के लिए हितबद्ध व्यक्तियों को अर्जित भूमि के विरूद्ध मुआवजा प्राप्त करने हेतु भूमि से संबंधित सभी कागजात, बैंक खाता की पूर्ण विवरणी उपलब्ध करने हेतु नोटिस निर्गत किया गया है। जहानाबाद एवं रतनी फरीदपुर अंचल अंतर्गत शिविर का आयोजन कर मुआवजा भुगतान की कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। 17 से 30 जनवरी तक योजना की रूप-रेखा के अनुसार शिविर का आयोजन करने का निदेश दिया। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता अवांछनीय होगा। इससे संबंधित अंचल अधिकारी संबंधित मौजा के राजस्व कर्मचारी एवं अमीन की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
खतियानी रैयतों के बीच आपसी विवाद/सहमति नहीं बन पाने की स्थिति में प्रतिनियुक्त वरीय उप समाहर्ता एवं अंचल अधिकारी द्वारा मुखिया एवं सरपंच की सहायता से रैयतों के आपसी विवाद को दूर करने का प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.