ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जरुरतमंदों की सेवा औऱ परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म : के० के० पांडेय

जहानाबाद। डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, जहानाबाद के सौजन्य से भीषण ठण्ड को देखते हुए विद्यालय परिसर में कम्बल वितरण किया गया। सी.एम.सी के ट्रस्टी एवं एल.एम.सी के चेयरमैन श्री रमेश कुमार लीखा के मार्गदर्शन में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उप सभा बिहार के कार्यकारी प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधक एस० के० झा० तथा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल्स बिहार प्रक्षेत्र एच.के.सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री रामाशीष राय के दिशानिर्देश में प्राचार्य के० के० पांडेय द्वारा जिले के दर्जन भर से अधिक गांवों से आये डेढ़ सौ से अधिक असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल और भोजन पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि दीन- दुखियों की सेवा और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। डी.ए.वी पब्लिक स्कूल द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों की मदद के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा आये अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं पारम्परिक तरीके से किया गया। इस अवसर पर जहानाबाद औऱ आसपास के जिलों में सेवा कार्य मे अग्रणी भूमिका निभा रहे समाजसेवी गणेश दास को स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती सम्मान प्रदान किया गया। श्रीमती शैल देवी तथा श्री देवदास को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, विंग्स फाउंडेशन विद्यालय के निदेशक संतोष शर्मा सहित कई गणमान्य जन एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.