मंगलमय संस्थान में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। मंगलमय संस्थान में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ के उपलक्ष में युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संद्य एवं डाॅ0 महेश शर्मा (सस्थापक एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ फाॅर नेशन),श्री चन्द्र शर्मा (माॅ0 सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश),डाॅ0 महेश चन्द्र शर्मा (राष्ट्रीय सह सयोजक प्रशिक्षण विभाग भाजपा),डाॅ0 सुनील जोगी (अन्तर्राष्ट्रीय कवि),श्री कैलाश चन्द्र जी वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संध राजस्थान व संस्थान के चैयरमैन श्री अतुल मंगल,वाइस चैयरमैन श्री आयुष मंगल,एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमति प्रेरणा मंगल जी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ में गणेश वंदना के साथ संस्कृति कार्यक्रमों की झलकियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम किया। कार्यक्रम दो सत्र में किया गया। कार्यक्रम के संचालक काशी पडिंत (प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली) ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनमें नई उमंगो,नये उत्साह,नई कल्पनाओं के जरिए एक नये मार्ग तय करने की प्रेरणा देते हुए सभी माननीय अतिथि गण का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री महेश चन्द्र शर्मा ने युवा शक्ति को अखण्ड भारत से जोडकर युवाओ को दृड संकल्प लेने की ओर आश्वसत किया।
अन्य अतिथि श्री रघुराज सिंह (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने स्वामी विविकानन्द जी को नमन करते हुए युवाओं को विपरित परिस्थितियों और आरंभिक असफलताओं से घबराकर जोश खो देने वाले युवाओ को मत्रं देने का कार्य किया। समापन में मैनेजमेंट विभाग की निदेशिका डाॅ गीति शर्मा ने ‘युवा दिवस की शुभकामनाएं’ व्यक्त करते हुए युवाओ को उनकी शक्ति से अवगत कराया एवं मंचासीन सभी विष्ठि अतिथिगण एवं संस्थान के चैयरमैन श्री अतुल मंगल,वाइस चैयरमैन श्री आयुष मंगल,एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमति प्रेरणा मंगल जी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डाॅ मंजू गुप्ता (निदेशिका रणनीति),डाॅ हरीश तलुजा,डाॅ अजय प्रताप सिंह,डाॅ मीनाक्षी शर्मा,डाॅ राजकुमार,डाॅ सीमा सिंह,डाॅ पोयम शर्मा,टीना चैधरी एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन विभाँशु एवं मनीषा शर्मा ने किया।