जहानाबाद में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई
जहानाबाद। ब्राह्मण समाज की बैठक में यह बताया कि वर्तमान परिवेश में हमारा समाज अन्य समाजों की तुलना में पिछड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। राजनैतिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होने के कारण हमारी आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पा रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ हमारे समाज के व्यक्तियों को नहीं मिल पा रहा है। समाज के गरीब असहाय परिवार लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। दैनिए जीवन जीने को विवश है। आज समाज के अति निर्धन एवं असहाय विधवाओं को मदद करते हुए मनोबल बनाए रखने की आवश्यकता है। इस कार्य हेतु हमारे समाज के बुद्धिजीवी व्यक्तियों को आगे आने की जरूरत है। क्रोंचद्वीपीए ब्राह्मण सेवा संघ जहानाबाद का गठन केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व में गौरक्षणी देवी मंदिर के प्रांगण में हुआ था। संघ की मजबूती के लिए सशक्त कोष की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समाज के सभी व्यक्ति को सदस्यता ग्रहण करना चाहिए – वार्षिक सदस्यता शुल्क न्यूनतम ₹100 एवं मासिक शुल्क ₹51 का अंशदान करने का निर्णय लिया गया है। समाज के प्रत्येक व्यक्तियों से अनुरोध है कि कोष में अंशदान करने की कृपा करें। सामाजिक कार्य को पूर्ण करने के लिए अलग से भी सहायता राशि प्रदान किया जाए। इस अवसर पर क्रौंचद्विपीय सेवा संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष कौशल पाण्डेय, सचिव मृतुन्जय पाण्डेय, महासचिव मनोज पाण्डेय के अतिरिक्त ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।