शरद यादव ने समानता की राजनीति को मजबूत किया : जदयू
जहानाबाद। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता शरद यादव के निधन से पूरा जदयू परिवार दुःखी एवं मर्ममाहत है। जदयू जिला अध्यक्ष शशि भूषण कुमार उर्फ़ गोपाल शर्मा ने शोक संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन से मैं दुःखी एवं मर्ममाहत हूँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थको को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करे। जिला अध्यक्ष ने कहा की किसान परिवार में जन्मे पढ़ने लिखने में काफी तेज थे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया। वे दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश की सेवा कर उन्होंने समानता की राजनीति को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि बिहार के मधेपुरा से चार बार मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो बार एवं उत्तर प्रदेश के बदायूँ से भी सांसद चुने गये थे। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर निरंजन केशव प्रिंस,गुलाम मूर्तजा अंसारी,निरंजन कुमार अम्बेदकर ,राम प्रवेश कुशवाहा , सुनील पांडेय,मुरारी यादव आदि लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।