ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नूतन एवं सौदागर पेट्रोल पंप लूट मामले का उद्भेदन, नालंदा जिले के तीन बदमाश गिरफ्तार

खुसरूपुर। ग्रामीण एसपी पटना सैयद इमरान मसूद द्वारा गठित टीम ने नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना के कोबिल गांव में छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए फतुहा थाना क्षेत्र के नूतन पेट्रोल पंप एवं खुसरूपुर थाना क्षेत्र के सौदागर पेट्रोल पंप लूटकांड का उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा,जिंदा कारतूस, लूट की छह हजार रुपये, दो मोबाइल,पंप की कूपन और एक चार चक्का गाड़ी भी जब्त की है। पकड़े गए बदमाशों में नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना के कोबिल गांव निवासी शशांक कुमार उर्फ लंबू , गौत्तम कुमार, व सागर कुमार शामिल है।शुक्रवार को फतुहा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में ग्रामीण एसपी ने इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 6/7 जनवरी 23 की रात फतुहा के नूतन पेट्रोल पंप एवं 9/10 जनवरी 23 से बदमाशों ने आ‌र्म्स के बल पर पेट्रोल पंप के कर्मियों से लूटपाट की थी।इस संबंध में फतुहा एवं खुसरूपुर थाने में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू की। जबकि लूटकांड के उद़्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी द्वारा फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश,खुसरूपुर थानाध्यक्ष चंद्रभानु, पुअनि विकास कुमार रंजन(फतुहा), पुअनि राजेश कुमार(फतुहा),तकनीकी शाखा के सिपाही मुकेश कश्यप,सिपाही देवव्रत कुमार को शामिल कर एक टीम गठित कर दी गई। इस टीम ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया। वहीं लूटी गई मोबाइल के लोकेशन के आधार पर इस्लामपुर थाना के कोबील गांव में छापेमारी कर एक के बाद एक कर तीनो बदमाशों को दबोच लिया।ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.