ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP में कोरोना के 8,062 केस, भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित, सांसद प्रज्ञा भी पॉजिटिव

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है भले ही नए संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई है लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है। खास बात यह कि आमजन के साथ साथ इसकी चपेट में नेतागण भी आ रहे हैं। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,062 नए केस आए हैं। खास बात यह कि इस बार नंबर 1 पर चल रहे इंदौर में कम लेकिन राजधानी भोपाल में ज्यादा केस सामने आए हैं। भोपाल में रविवार को 1757 केस सामने आए, जबकि इंदौर में 1197 संक्रमित मिले हैं। हालांकि ग्वालियर-इंदौर में 2-2 की मौत भी हुई है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कोरोना पॉजिटिव
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सांसद ने लिखा कि उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं चिकित्सकों की देखरेख में हूं। 2 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, सभी से आग्रह है कि सचेत रहें और आवश्यकता पड़ने पर कोरोना टेस्ट भी करवा लें। हमें आपकी चिंता है। प्रभु से प्रार्थना है आप सभी स्वस्थ रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.