ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो ग्राहक समेत 7 युवतियां गिरफ्तार, कस्टमर बनकर पहुंची थी पुलिस

रायपुर: राजधानी रायपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पहुंची और छापा मारा। मौके से 7 युवतियां और 2 ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गई युवतियों में संचालिक समेत 3 लड़कियां छत्तीसगढ़ से, एक बिहार, पश्चिम बंगाल और दो ओडिशा से है। गिरफ्तार ग्राहकों में राजस्थान के कोटा जिले का रहने वाला तुषार अग्रवाल और गुढियारी का रहने वाला विवेक अग्रवाल है।

मसाज के नाम पर देह व्यापार 

पुलिस के मुताबिक जीई रोड अनुपम गार्डन के सामने स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ग्राहक बनकर पहुंची और पॉइंटर ने सौदा किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापा मारा। स्पा सेंटर में 7 युवतियां मिलीं। सभी अलग-अलग शहर की थी। दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। स्पा सेंटर में छोटे छोटे कमरे बने थे। उसी में मसाज के नाम पर देह व्यापार किया जा रहा था। पुलिस ने धारा 3, 4 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.