ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऐश्वर्या राय बच्चन की बढ़ी मुश्किले, प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में भेजा गया नोटिस

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मुश्किल में हैं. नासिक के सिन्नर गांव के तहसीलदार ने उन्हें जमीन से जुड़े टैक्स मामले में नोटिस जारी किया है. नासिक के इस गांव में ऐश्वर्या राय बच्चन की एक हेक्टेयर जमीन है. इस जमीन का इस्तेमाल विंडमिल के लिए होता है. इस जमीन का पिछले एक साल का 22000 हज़ार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, जिसको लेकर एक्ट्रेस को नोटिस भेजा गया है. उन्हें इस राशि के भुगतान के लिए मार्च महीने के अंत तक का समय दिया गया है.

एक्ट्रेस यूं तो विवादों से दूर रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय करती हैं. लेकिन एक्ट्रेस को दुर्भाग्यवश इस नोटिस का सामना करना पड़ा है. फिलहाल उनकी तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं प्रारंभिक स्तर पर ये नोटिस भेजा गया है और मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा है. साथ ही ये धनराशि भी बहुत ज्यादा नहीं है.

ऐश्वर्या के लिए ये साल बेहद खास है. उनकी फिल्म PS 2 रिलीज होनी है. बड़े बजट की इस फिल्म में एक्ट्रेस के रहस्यमयी किरदार का खुलासा होगा. इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. पहले पार्ट में ऐश्वर्या के रोल को फैंस द्वारा पसंद किया गया. लेकिन उनके रोल की लेंथ बहुत बड़ी नहीं थी. मगर फिल्म के दूसरे पार्ट में इसे बढ़ाया गया है और उनका डबल रोल देखने को मिल सकता है. फिलहाल वे सिर्फ इस फिल्म का ही हिस्सा हैं और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई डिटेल्स नहीं हैं.

ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं. एक्ट्रेस की अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ बेहद खास बॉन्डिंग है. वे कई बड़े मौके पर अपनी बेटी संग ही नजर आती हैं. साथ ही आराध्या के क्यूट वीडियोज भी वे शेयर करती रहती हैं. आराध्या के टैलेंट को भी वे इनकरेज करती हैं और इसलिए वे बॉलीवुड की सुपरमॉम की लिस्ट में भी शामिल हैं. उनका केयर टेकिंग अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.