ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाबागंज मे हुई भ्रष्टाचार निवारण गोष्ठी

बहराइच। कस्बा बाबागंज स्थित मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय पर आयोजित एक दिवसीय भ्रष्टाचार निवारण गोष्ठी में सामूहिक रूप से सभी सदस्यों ने भ्रस्टाचार मुक्त समाज का संकल्प लिया। गोष्ठी मे उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि न भ्रष्टाचार करेंगे और न भ्रष्टाचार होने देंगे। ट्रस्ट के डायरेक्टर एस पी सिंह ने कहा कि क्षेत्र में काफी हद तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। हर विभाग गरीब जनता का शोषण करने में लगा है। जो कि अब बर्दाश्त नहीं होगा। अगर कहीं जनता का उत्पीड़न हुआ तो हम लोग उसका पुरजोर विरोध करेंगे। इसी क्रम में राज त्रिपाठी ने लोगों का आवाहन किया कि आप सभी एकजुट हो जाइए। हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। अब समय लड़ने का आ गया है। समाजसेवी बद्री सिंह ने सबको एक मंच पर आने की अपील किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेश वर्मा, दस्तगीर, छेदा खां,अखिलेश श्रीवास्तव, रामनिवास वर्मा, विशेष सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.