ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कटरा श्रावस्ती एयरपोर्ट का निरीक्षण कर लिया जायजा।

श्रावस्ती। जनपद की नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने शनिवार को कटरा श्रावस्ती में स्थित एयरपोर्ट का निरीक्षण कर कराए जा रहे कार्यो का जायजा लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा कि यह जनपद भगवान बुद्ध तपोस्थली होनें के नाते यहां देश-विदेश से हर वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किये जायेंगे। जिससे आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत न होने पावे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में हवाई सेवा शुरू होने से रोजी-रोज़गार को भी बढ़ावा मिलेगा तथा नये संसाधनों का रास्ता भी खुलेगा। उन्होने वहीं पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि श्रावस्ती से जल्द ही लोगों को हवाई सेवाएं मुहैया कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव सहित कार्यदायी संस्था के सम्बन्धित अभियंतागण एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.