ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोमवार व शुक्रवार को संचालित होगी शिलांग-दिल्ली उड़ान सेवा

मेघालय परिवहन निगम (एमटीसी) ने शनिवार को शिलांग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाओं के संचालन के लिए स्पाइसजेट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। एमटीसी ने बताया कि उड़ानें सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को संचालित होंगी।मेघालय सरकार के अनुसार स्पाइसजेट ने राज्य सरकार से संपर्क किया और एमटीसी की मौजूदा शर्तों के अनुसार दिल्ली-शिलांग-दिल्ली उड़ानों को स्वयं संचालित करने की पेशकश की।

स्पाइसजेट के बेड़े में कुल 23 बॉम्बार्डियर डैश 8 क्यू400 विमान हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, “उसी विमान को दिल्ली-शिलांग-दिल्ली मार्ग के लिए तैनात किया जाएगा।बयान में कहा गया है कि उड़ानों का परिचालन फरवरी 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने और शिलांग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानों के साथ मेघालय के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तत्पर है।राज्य सरकार द्वारा 2020 में दिल्ली-शिलांग-दिल्ली सीधी उड़ानों को संचालित करने की पहल की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.