ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रितेश और जेनेलिया की फिल्म ‘वेड’ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म वेड को रिलीज हुए 18 दिन बीत चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़े दर्ज कर रही है। पहले ही हफ्ते से यह फिल्म जिस तरह की कमाई कर रही है, उसे देख ट्रेड एक्सपर्ट भी चौंक गए हैं। यह फिल्म जिस स्पीड से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ‘वेड’ की तारीफ में लिखा, ‘मराठी मूवी वेड ने अपने तीसरे वीकेंड में शानदार आंकड़े दर्ज कराए हैं। फिल्म ने तीसरे वीकेंड में 6.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म इस हफ्ते 50 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। पठान की रिलीज से पहले वेड 50 करोड़ हो चुकी होगी।’

दूसरी हाईएस्ट मराठी ग्रासिंग फिल्म बनी ‘वेड’

‘वेड’ मराठी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म ‘सैराट’ से कुछ ही दूरी पर है। ‘सैराट’ मराठी इंडस्ट्री की अब तक की हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म है। वहीं ‘वेड’ सेकेंड हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है। वेड फिल्म 15 करोड़ के बजट से बनी है, जबकि ‘सैराट’ चार करोड़ के बजट से बनी फिल्म थी। ‘सैराट’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 110 करोड़ तक गया था।
रितेश देशमुख की पहली निर्देशित इस फिल्म ने रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ को पीछे छोड़ दिया है। सर्कस 23 दिसंबर को हिंदी में रिलीज हुई थी। इतने दिनों में यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा तक छू नहीं पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.