ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था 10 साल का मासूम, कुछ ही दूरी पर सड़क हादसे में हुई मौत

अंबाला: रामपुर-सरसेहड़ी रोड पर वरना कार और बाइक की टक्कर से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा सुबह ट्यूशन जा रहा था। बच्चा घर से तो पैदल ही निकला था, लेकिन रास्ते में दोस्त के पिता ने उसे बाइक पर बिठा लिया और थोड़ी ही दूर जाने पर यह हादसा हो गया। बच्चे की मौत की सूचना मिलने के बाद गृह मंत्री अनिल विज शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

पिता के दोस्त ने बाइक पर दी थी लिफ्ट, हादसे में मौत

जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाला 10 साल का बच्चा चौथी कक्षा में पढ़ता था। बच्चा सुबह 8 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से पैदल निकला था, तभी रास्ते में दोस्त के पिता ने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया। थोड़ी दूर चलने पर ही एक वरना कार के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर गया। इस दौरान गृहमंत्री अनिल विज भी सिविल अस्पताल में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

अनिल विज ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

महेश नगर थाना एसएचओ का कहना है कि हादसे में मारे गए बच्चे की पहचान 10 वर्षीय वंश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.