ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मप्र में अब 10 मिनट में पता चलेगा शराब जहरीली है नहीं, फारेंसिक लैब में लगेगा अल्कलाइजर

भोपाल। प्रदेश पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई शराब में अब यह पता लगाना बहुत आसान हो जाएगा कि यह जहरीली तो नहीं है। शराब में अल्कोहल की मात्रा कितनी है। 10 से 15 मिनट के भीतर जांच के परिणाम सामने आ जाएंगे। इसके लिए भोपाल में भदभदा स्थित फारेंसिक लैब में 60 लाख रुपये से स्वचलित अल्कलाइजर लगाया जा रहा है। इसकी खरीदी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में इस तरह की यह पहली मशीन है। अभी यह सब पता लगाने के लिए अलग-अलग तरह के केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। टेस्ट ट्यूब में बारी-बारी से यह केमिकल डाले जाते हैं। इसमें 10 से 12 घंटे लग जाते हैं। इस कारण लंबित जांचों की संख्या बढ़ती है, जिससे न्यायालयों में भी निर्णय में भी देरी होती है।

नई व्‍यवस्‍था से यह होगा लाभ

फारेंसिक साइंस लैब के अधिकारियों ने बताया कि नई मशीन में सभी तरह के केमिकल्स की किट रहती है, इसलिए अलग से डालकर जांच की जरूरत नहीं पड़ती। सटीक रिपोर्ट मिलने पर आपराधिक प्रकरणों में आरोपितों को सजा दिलाना अब और आसान हो जाएगा। नशामुक्ति अभियान के तहत पिछले वर्ष मध्य प्रदेश पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर सभी जिलों से बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर सैंपल लिए हैं। यह मशीन आने के बाद इन सैंपलों की जांच में तेजी आएगी। फारेंसिक साइंस लैब के डायरेक्टर शशिकांत शुक्ला ने बताया कि महीने भर में मशीन स्थापित होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.