ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौनी अमावस्या पर अयोध्‍या, काशी, प्रयागराज में उमड़ा आस्‍था का सैलाब

लखनऊ । प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, च‍ित्रकूट में गंगा क‍िनारे और अयोध्‍या में पव‍ित्र सरयू में आज मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आस्‍था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रयागराज में जहां अब तक एक करोड़ से अध‍िक श्रद्धालु आस्‍था की डुबकी लगा चुके हैं वहीं अयोध्‍या काशी में भी भक्‍तों के स्‍नान और ध्‍यान का क्रम जारी है |प्रयागराज माघ मेला में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर आस्था का ज्वार फूट पड़ा है।

विपरीत मौसम भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा को नहीं डिगा सका। शनिवार भोर से शुरू हुए इस महास्नान में लाखों स्नानार्थियों ने पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से दावा किया गया कि सुबह 12 बजे तक एक करोड़ लाख लोगों ने स्नान किया। मेला भीड़ बढ़ने पर क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान सुबह आठ बजे ही लागू कर दिया गया।

संगम जाने वाले प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया है। स्नानार्थियों को अन्य 16 स्नान घाटों पर भेजा जा रहा है। संगम समेत सभी घाटों पर स्नान करने के बाद फौरन वहां से चले जाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम से बोला जा रहा है। उधर श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कराया जा रहा है।

वाराणसी में शुक्रवार देर रात बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ गया, लेकिन शनिवार को मौनी अमावस्या के मौके पर इस ठंड पर लोगों की आस्था भारी पड़ी और पश्चिम वाहिनी मां गंगा के तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने मां गंगा में डूबकी लगाकर घर-परिवार के लिए मंगलकामना की। आज सुबह से ही लोगों की भीड़ बलुआ तट होने लगी थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.