ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमेरिका में डकैती के दौरान भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक गैस स्टेशन पर डकैती की एक घटना में भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 66 वर्षीय भारतीय मूल का व्यक्ति स्टेशन पर बतौर कर्मचारी काम करता था।  पुलिस हत्या के सिलसिले में तीन लोगों की तलाश कर रही है।

फिलाडेल्फिया पुलिस ने घटना के संबंध में एक सीसीटीवी वीडियो भी जारी किया है, इसमें हत्या के तीनों आरोपियों को दिखाया गया है। अधिकारियों ने बताया, घटना मंगलवार को टोरेसडेल एवेन्यू के 7100 ब्लॉक के एक्सॉन में हुई। पुलिस ने कहा कि नकाबपोश लोग गैस स्टेशन के मिनी-मार्ट में घुस गए और डकैटी की घटना को अंजाम दिया। बता दें, अमेरिका में पेट्रोल स्टेशनों पर बड़ी संख्या में भारतीय और अन्य दक्षिण एशियाई काम करते हैं। सितंबर में, मिसिसिपी के टुपेलो में  पेट्रोल पंप पर एक भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.