ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

काम्या पंजाबी ने टीना दत्ता पर निकाला गुस्सा

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 जैसे-जैसे अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स एक दूसरे की पोल खोलते भी नजर आ रहे हैं। ‘टिकट टू फिनाले’ में जाने के लिए कंटेस्टेंट्स अपना पूरा जोर लगा दिया। एक ओर शिव और निमृत के बीच कैप्टेंसी को लेकर गेम हुआ, तो दूसरी ओर अपने रिलेशन को अक्सर सच्चा बताने वाले शालीन और टीना आपस में भिड़ गए।
इस लड़ाई में दोनोंने एक दूसरे को बहुत कुछ कहा। शालीन ने टीना के चरित्र पर उंगली उठाई, तो टीना ने भी उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर का नाम लेकर उनकी बोलती बंद करने का प्रयास किया। इन सबके बीच टीना ने सौंदर्या को लेकर भी कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का गुस्सा सांतवे आसमना पर पहुंच गया है। उन्होंने टीना दत्ता को जमकर लताड़ लगाई है।

शालीन-टीना के बीच हाथापाई पर पहुंची बात

दरअसल, झगड़े के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट किए। शालीन ने कहा कि टीना एक लड़के के बाद दूसरे लड़के के साथ जाकर चिपक जाती हैं। अपने बारे में ऐसा सुनते ही टीना, शालीन तो जबान संभालकर बात करने और थप्पड़ मारने की धमकी देती हैं। टीना भी शालीन के दलजीत कौर के साथ बिगड़े रिश्तों पर बहुत कुछ कहती हैं। इतना हीं नहीं, वह शालीन पर सौंदर्या शर्मा के बारे में गलत बातें बोलने का भी आरोप लगाती हैं।

काम्या पंजाबी ने टीना पर निकाला गुस्सा

दरअसल, टीना ने कहा कि जब शालीन, सौंदर्या के बारे में पर्सनल कमेंट कर रहे थे तब वह उस बातचीत का हिस्सा थीं, लेकिन उन्होंने खुद कोई कमेंट नहीं किया था। टीना के मुंह से यह सुन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपना गुस्सा नहीं रोक पाईं और उन्होंने टीना दत्ता के लिए बहुत कुछ कह डाला।
काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया, ‘टीना ने कहा मैं सिर्फ उस बातचीत का हिस्सा थी, लेकिन मैंने तुम्हारे बारे में कुछ गलत नहीं बोला सौंदर्या। सच में? तुम औरतों की इज्जत और आत्म सम्मान की बात करती हो लेकिन दूसरी औरतों पर तुम्हारे लिए खड़े न होने का आरोप लगाती हो।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.