ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जंयती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई

मोतीहारी। कुमार तेजस्वी. जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती मनाई गई ।कविता- निबंध-लेखन, सेल्फी और पोस्टर कम्पीटीशन आदि कई कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें बहुत से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह के आरम्भ में हीरालाल साह मध्य विद्यालय के प्राचार्या नलिन श्रीवास्तव ने नेताजी के चित्र पर पुष्पार्पण किया। उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी के बताये मार्गों पर चलकर ही हम उनकी जयंती की सार्थकता प्रस्तुत कर सकते हैं। विद्यार्थियों से कहा कि यदि आपको देशभक्ति की भावना सीखनी है तो सुभाष चंद्र बोस-जैसे वीरों से सीखें। जय हिन्द, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जैसे नारे आज भी हमसबों के मुख पर हैं। सीखना जरूरी है, फियर्नेश तथा प्रोग्रेसिव सोचने से विचार भी बदलेगा, सीखोगे तो जिओगे जैसा कि नेताजी का कथन था।
सुभाष चन्द्र बोस के जीवन और कर्म पर अपने विचार रखे। सामूहिक राष्ट्र-गान के साथ समारोह की संपन्नता हुई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता कुमारी ,राजेश कुमार, आगे शिक्षक गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.