ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशा करने के लिए ट्रेन में चुराता था यात्रियों के मोबाइल, युवक गिरफ्तार

रतलाम । नशा करने के लिए रेलवे स्टेशन, ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन चुराने वाले युवक को गिरफ्तार कर जीआरपी ने उससे अब तक छह मोबाइल जब्त किए हैं। उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार रेल एसपी (इंदौर) निवेदिता गुप्ता ने रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म व ट्रेनों में हो रही लगातार चोरी की वारदातों पर अंकुश के लिए एएसपी रेल राकेश खाखा एवं डीएसपी संतोष दमदोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम ने आरपीएफ के सहयोग से रविवार को आरोपित 20 वर्षीय जयकिशन कोरी पुत्र राजू कोरी निवासी ग्राम सारनी बैतुल हालमुकाम स्थानीय वेदव्यास कालोनी को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह ने बताया कि जयकिशन के पास से एक लाक 33 हजार रुपये कीमत के चोरी के छह फोन जब्त किए गए हैं। इनमें एक आइफोन भी शामिल है। पूछताछ में जयकिशन ने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ा है। गलत लोगों की संगत में आकर वह नशा करने लगा व नशे लिए फोन चुराता था। उसने कुछ लोगों को चोरी के फोन बेचे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। एक यात्री का मोबाइल फोन के साथ पर्स चुराना भी बताया है। उसके खिलाफ चोरी के छह तथा अवैध हथियार का एक प्रकरण दर्ज है। आदतन अपराधी होने से उसके खिलाफ धारा 110 के तहत भी कार्रवाई की गई है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।न्यायालय ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.