ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा जाति विशेष से हटकर समाज कल्याण के लिए किया काम : सुनील यादव

कटिहार। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विभिन्न दलों से जुड़े नेताओं ने उन्हें माल्यार्पण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। सभी ने उन्हें माल्यार्पण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जाति विशेष से हटकर समाज के कल्याण के लिए काम किया। नि:स्वार्थ भाव से जीवन भर लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे और जननायक बने। आज उनके पदचिह्नों पर चलकर ही राज्य और देश का विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि जननायक अधिकांश समय तक विपक्ष की राजनीति की। मगर फिर भी वह हमेशा जनता के दिलों पर राज करते रहे। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवनकाल में पूरे समय गरीबों की भलाई में ही समय दिया तथा हमेशा गरीब, वंचित, असहाय एवं किसान, नौजवान के प्रति निष्ठावान रहे। आज ऐसे महान नेता की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन है। कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में भी सेवा भावना को प्रमुखता दी थी। वह सदा गरीबों के लिए लड़ते रहे। वह दो बार मुख्यमंत्री रहे। लगातार विधायक रहे किन्तु उनका जीवन बेदाग रहा। अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए वे जाने जाते थे। उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं हैं। वहीं कांग्रेस नेता संजय सिंह ने कहा कर्पूरी ठाकुर गुदरी के लाल, गरीबों की आवाज और वंचित- शोषित समाज के रहबर थे। उनका जीवन सादगी से भरा था। युवा अध्यक्ष मनि पासवान ने कहा कि हम सभी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। इस दौरान कांग्रेस के दिलीप विश्वास, संजय सिंह, फिरोज कुरेशी, कुमार गौरव, मोहम्मद अखलाक हुसैन, राज आनंद सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मन्नी पासवान, प्रदेश महासचिव युवा मोहम्मद इश्तियाक आलम, राकेश पोद्दार, चंदन यादव, सुबोध यादव, सऊद आलम सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.