ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कर्पूरी ठाकुर जयंती पर राजद  ने किया संगोष्ठी का आयोजन

कटिहार। राजद प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार कटिहार जिला के सभी प्रखंडों के साथ-साथ जिला मुख्यालय के कर्पूरी मार्केट में अवस्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सामने जयंती समारोह सह “संविधान बचाओ,देश बचाओ” संगोष्टी का आयोजन जिला राजद की ओर से आयोजित की गई है। सर्वप्रथम राजद के जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी के नेतृत्व में सभी राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी के कहा आज देश खतरे में है, साम्प्रदायिक ताकतें देश को अपनी गिरफ्त में जकड़ती जा रही हैं। सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता को चाहने वाले के समक्ष एक बड़ी चुनौती देश मे खड़ी कर दी गई है। अब्दुल गनी ने लोगों से आह्वान किया कि देश बचाने के लिए संविधान की रक्षा के लिए हम सभों को संकल्पित होने की आवश्यकता है।जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिपिछड़ा को पंचायत चुनाव में आरक्षण देकर समाज के अन्तिम पंक्ति के व्यक्तियों को अगले पंक्ति में लाने का प्रयास किया। कर्पूरी ठाकुर समता मूलक समाज बनाना चाहते थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने कभी भी सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया। मगर आज जिस तरह से जातिवाद के नाम पर लोगों को विभाजित किया जा रहा है वह काफी दुखद हैं। सभी राजद नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर एक साथ मिलकर संकल्प लिया कि अंतिम दम तक देश और संविधान की रक्षा करूँगा। कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव भोला पासवान, जिला प्रवक्ता मनोहर यादव, राजद नेत्री जिला परिषद उपाध्यक्ष इशरत परवीन, लाखो यादव , नदीम इकबाल , प्रदेश महासचिव समरेन्द्र कुणाल, युवा राजद जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विजय यादव, मो0 शम्मी, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती  ललिता तिर्की, महिला नेत्री राखी यादव, बच्चू भट्टाचार्य, श्यामलाल यादव,अजहर शेख,मुन्ना भाई, सुदामा सिंह, विनोद सिंह, भीम यादव,राजनारायण सिंह,सुबेलाल पासवान, आनंद यादव, विनोद साह, ब्रह्मदेव यादव, विनय यादव, सिकंदर खलीफा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.