ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उपमुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित की

‘‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’’ का लिया संकल्प

पटना। आपको बता दें कि आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 99 वीं जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनाई गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वहीं इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों के अनुरूप हासिये के समूहों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया और उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि हम लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को गाँव-गाँव के सभी घरों तक पहुंचाएंगे और कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने जीवनपर्यंत गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों एवं वंचित समाज के बड़ी समूहों के लिए संघर्षरत रहें। अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में पिछड़ों, अतिपिछड़ों के विशेष अवसर के सिद्धांत को संविधान के आधार पर कानून बनाकर अधिकार प्रदान किया।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, मा0 मंत्री डाॅ0 रामानंद यादव, पूर्व सांसद श्री विजय कृष्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, डाॅ0 तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, ई0 अशोक यादव, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, निराला यादव, भाई अरूण कुमार, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव, नन्दू यादव, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर सारिका पासवान, पी0 के0 चैधरी, कुमर राय, डाॅ0 अशोक कुमार गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, उमेश पंडित, प्रो0 प्रमोद कुमार सिंह, प्रो0 राजेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार सिन्हा, सरदार रंजीत सिंह, अरूण कुमार यादव, पंकज यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, जेम्स कुमार यादव, मनोज यादव, तौकिर मंसुरी, इकबाल अहमद, मुनेश्वर यादव, दिनेश ठाकुर, पी0 के0 मिश्रा, अमरेन्द्र चैरसिया, नीलम कुमारी, पुष्पलता मुर्मू, जाॅनसेन पेन, उमेश यादव, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेतागण ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। वहीं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज बिहार के हर प्रखंड मुख्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती मनाई जा रही है और संविधान बचाओ-देश बचाओ का संकल्प लिया जा रहा है। देश में आरएसएस के विचार धारा के खिलाफ सभी को एकजुट होकर संकल्प लेने की आवश्यकता है, क्योंकि केन्द्र में जो सरकार है वो नफरत और साम्प्रदायिकता का माहौल खड़ा कर राजनीतिक हित साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसके खिलाफ सभी समाजवादियों को अपने एकजुटता के साथ ऐसी ताकतों का मुकाबला करने का संकल्प लेने का दिन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.