ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध खनन रोकने तथा गड़बड़ी पर लगाम के लिए खान विभाग का अपना पुलिस बल होगा : डॉ रामानंद यादव

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोंनुरूप खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने सुनवाई करते हुए प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित विभाग एवं विभिन्न जिला के पदाधिकारियों को कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं इस अवसर पर मंत्री डॉ0 रामानंद यादव ने कहा कि अवैध खनन रोकने तथा गड़बड़ी होने पर कार्रवाई के लिए खान विभाग के द्वारा अलग से अपना पुलिस बल का गठन किया जाएगा। और इसके लिए सरकार के स्तर से सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इन्होंने कहा कि खान माफियाओं पर कार्रवाई और अवैध खनन पर रोक की दिशा मे खान विभाग का अपना पुलिस बल मील का पत्थर साबित होगा। वहीं इन्होंने ने कहा कि बिहार मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सरकार आम लोगों के हितों मे पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज करीब 40 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन मंत्री जी के समक्ष रखा, जिसे सुनकर कार्रवाई की गई। और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभाग और जिला के अधिकारियों को दिये। वहीं इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, महासचिव संजय यादव, निर्भय कुमार अम्बेडकर सहित शिवेंद्र कुमार तांती, मनोज यादव, उमेश यादव एवं अजय यादव ने सुनवाई कार्यक्रम में सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.