ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कर्नाटक में विपक्ष पर बरसे नड्डा, कहा- “विभाजन करने वाले लोगों के लिए नो कुर्सी”

भाजपा मिशन कर्नाटक की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में पीएम मोदी ने कर्नाटक पहुंचकर कई परियोजनाओं की सौगात दी थी। वहीं, अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कर्नाटक पहुंचे। नड्डा यहां पार्टी के विजय संकल्प अभियान का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले उन्होंने विजयपुर में एक जनसभा को संबोधित किया।

नड्डा ने कहा, “जो उमंग और उत्साह देख रहा हूं वो साफ एक बात को बता रही है कि आपने आने वाले समय में कर्नाटक में एक बार फिर से कमल खिलाने का निर्णय ले लिया है।” उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस है। मनी पावर, मसल्स पावर, समाज को तोड़ना, समाज में अराजकता बनाने का इनका प्रयास, जबकि दूसरी तरफ भाजपा है जिसका मंत्र है सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास।नड्डा ने आगे कहा कि कर्नाटक की संस्कृति, कर्नाटक का विचार और कर्नाटक का विकास… अगर ये कहीं सुरक्षित है, तो भाजपा की सरकार में ही सुरक्षित है, और किसी राज में नहीं।

आपकी उंगली में बहुत ताकत है। अगर ये उंगली EVM का सही बटन दबाती है तो सही फैसले हो जाते हैं, लेकिन अगर गलत बटन दबाती है तो त्राहिमाम-त्राहिमाम हो जाता है।नड्डा ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस और इसके नेता क्या किसी एक भी योजना का नाम गिनवा सकते हैं, जिससे कर्नाटक का विकास सुनिश्चित हुआ हो? गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित… इनके लिए अगर किसी ने काम किया है तो भाजपा ने किया है। हम जनता के लिए काम करने वाले लोग हैं और हर दृष्टि से विकास सुनिश्चित हो इसकी चिंता हमने की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.