ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा झंडोत्तोलन किया गया

जहानाबाद। मंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जाति कल्याण विभाग सह प्रभारी मंत्री  संतोष कुमार सुमन, जिलाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 74 वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में बी.एम.पी. के जवानों, डी.ए.पी. जवानों तथा गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की टुकड़ियों का निरीक्षण माननीय मंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जाति कल्याण विभाग सह प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जाति कल्याण विभाग सह प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। माननीय मंत्री द्वारा जन संबोधन में गत वर्ष में जिले के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर गांधी मैदान में आकर्षक झांकियों की भी प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर जहानाबाद जिले का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गांधी मैदान तथा विभिन्न कार्यालय परिसरों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी द्वारा महादलित में झंडोत्तोलन किया गया। जिलाधिकारी ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। साथ ही अपील किया कि आप जिले के विकास में जिला प्रशासन को अपना सहयोग दें तथा जिले को विकास के पथ पर अग्रसर रखने में सहयोगी बनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.