ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऑस्ट्रेलिया में रेडियोएक्टिव ‘कैप्सूल’ गायब होने से मचा हड़कंप

ऑस्ट्रेलिया में ‘रेडियोएक्टिव कैप्सूल’ के गायब होने से हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के मुताबिक खनन में इस्तेमाल होने वाला एक रेडियोधर्मी कैप्सूल इस महीने 10-16 जनवरी के बीच ट्रक से खनन साइट पर ले जाते समय न्यूमैन शहर और पर्थ शहर के बीच कहीं गिर गया था।  सुरक्षाबल और रिसर्च टीम इसे ढूंढ रही है। सरकार को इस बात का डर है कि कहीं इसे कोई गलती से छू न ले क्योंकि यह बेहद खतरनाक है। इसे छूने भर से गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा
अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने कहा कि सीजियम -137 (Caesium-137) युक्त छोटा सिल्वर कैप्सूल न्यूमैन के उत्तर से परिवहन के दौरान खो गया। इस रेडियोएक्टिव पदार्थ का इस्तेमाल खनन कार्यों में किया जाता है। इस पदार्थ के संपर्क में आने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

डिपार्टमेंट ने एक तस्वीर भी जारी की है जिसमे कैप्सूल लंबाई 8 एमएम और चौड़ाई 6 एमएम है। इसका साइज ऑस्ट्रेलियाई 10 सेंट के सिक्के से भी छोटा दिख रहा है। दरअसल, ये रेडियोएक्टिव कैप्सूल पर्थ से न्यूमैन के बीच 1,400 किलोमीटर के दायरे में कहीं गिर गया है। हालांकि सुरक्षा टीम जांच में जुटी है लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं लोगों को अलर्ट करते हुए डीएफईएस ने कहा कि यदि उन्हें ऐसा कोई वस्तु दिखता है तो तुरंत डिपार्टमेंट को कॉल करें और उस वस्तु से कम से कम 5 मीटर दूर रहे। डीएफईएस ने 133337 नंबर जारी करते हुए, इस पर कॉल कर सूचना देने की अपील की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.