ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाईचुंग भूटिया ने राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया

श्रीनगर/गंगटोक| भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के अध्यक्ष बाईचुंग भूटिया ने रविवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ श्रीनगर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होगा। भूटिया सिक्किम विधानसभा में सिक्किमी नेपाली लोगों के लिए सीटों के आरक्षण की बहाली और स्थानीय स्वदेशी समुदायों को बढ़ते प्रवाह से बचाने के लिए इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के कार्यान्वयन के लिए दबाव बना रहे हैं। एचएसपी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भूटिया ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ इन मांगों को उठाया है।

भूटिया ने संसद में बिल लाए जाने पर आईएलपी और सीटों की बहाली के मुद्दे पर कांग्रेस का समर्थन मांगा। उन्होंने कांग्रेस के दोनों नेताओं को बताया कि सिक्किमी नेपाली समुदाय की सेफ्टी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए उनके उचित आरक्षण को बहाल किया जाना चाहिए। भूटिया ने कहा कि राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान उनके द्वारा रखी गई मांगों पर ध्यान दिया है।

एचएसपी के प्रवक्ता बिराज अधिकारी ने कहा कि विपक्षी पार्टी के रूप में एचएसपी आईएलपी और आरक्षण के मुद्दे को हल करने के लिए सरकार का समर्थन करने के लिए सब कुछ कर रही है। अब समय आ गया है कि सिक्किम सरकार काम करे और काम करने का सही स्थान सिक्किम राज्य विधानसभा है, रैली या भाषण नहीं। सरकार को इन दो मुद्दों पर विधानसभा में विधेयक पारित कर संसद को भेजना चाहिए ताकि कानून बन जाए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.