ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान करेंसी में दिखी अब तक की सबसे भारी गिरावट

ऐसा लग रहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान बर्बादी की कगार पर आ गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया। इसमें एक बार में 24 रुपये तक की गिरावट आई है और दोपहर तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 255 रुपये पर कारोबार कर रहा था।पाकिस्तान की मुद्रा विनिमय कंपनियों ने बुधवार से डॉलर-रुपये की दर पर सीमा हटा दी और कहा कि वे खुले बाजार में स्थानीय मुद्रा को धीरे-धीरे गिरने देंगे। इसके बाद यह गिरावट देखी गई।

पाकिस्तानी रुपये में इतने भारी गिरावट के पीछे की वजह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का पाक सरकार से अपना नियंत्रण समाप्त करने को बताया जा रहा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाक सरकार से अपना नियंत्रण खत्म कर दिया है और बाजार की शक्तियों को मुद्रा दर निर्धारित करने देने के लिए कहा है।बाजार की शक्तियों द्वारा मुद्रा दर को निर्धारित करने के शर्त को पाकिस्तान ने आसानी से मान लिया है। इसके पीछे की वजह फंडिंग को बताया जा रहा है।
पाकिस्तान 6.5 बिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त करने के लिए वैश्विक निकाय की मंजूरी हासिल करना चाह रहा है।पाकिस्तान ने पिछले साल आईएमएफ बेलआउट जीता था, जिसके हिसाब से उसे फंडिंग मिलती चलिए थी, लेकिन अब तक इसके कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इस वजह से पाकिस्तान के अर्थव्यवस्था में इस जबरदस्त असर दिखने लगा है। खाने की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आटे का एक पैकेट 3,000 रुपये तक में बेचा जा रहा है, जबकि वर्कशॉप के बंद होने से बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। बार-बार बिजली के जाने से देश को अंधेरे का सामना भी करना पड़ रहा है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.