ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत

गुरुवार को रूस ने पूरे यूक्रेन में मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार की। रूस द्वारा किए गए ताबड़तोड़ हमलों से यूक्रेन में 11 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। सीएनएन ने यूक्रेनी राज्य आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए बताया कि इस एयर स्ट्राइक में 11 लोग घायल भी हुए हैं।

यूक्रेनी राज्य आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ऑलेक्जेडर खोरुन्झी ने एक बयान में कहा कि कीव क्षेत्र में आवास को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बयान में कहा गया है कि हमले के बाद बचाव प्रक्रिया में लगभग 100 बचावकर्मी शामिल हैं।

अमेरिका ने की निंदा
अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को एक नियमित ब्रीफिंग में यूक्रेन पर हमले की निंदा की और घायल हुए सभी लोगों के प्रति सहानुभूति जताई। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि जैसा कि आप सभी ने देखा, रूस ने कल रात यूक्रेन में और मिसाइलें लॉन्च कीं … अमेरिका की ओर से मैं उन सभी लोगों के प्रति सहानुभूति और यूक्रेन में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

यूक्रेन ने कहा कि उसने रूस द्वारा रातोंरात भेजे गए सभी 24 ड्रोनों को मार गिराया, जिसमें 15 को राजधानी कीव के आसपास मार गिराया गया। साथ ही 55 रूसी मिसाइलों में से 47 को रूसी आर्कटिक में टीयू-95 रणनीतिक बमवर्षकों से दागा गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले से हमें डराने के लिए एक आतंकवादी देश के एक और प्रयास को हाल ही में हार का सामना करना पड़ा, ठीक इसी तरह रूस जल्द ही हार जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.