ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ानें रद्द, नेशनल हाइवे भी बंद

श्रीनगर| कश्मीर घाटी में सोमवार सुबह भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया। पूरी घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है और जम्मू संभाग में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 12 घंटों के दौरान इसी तरह का मौसम जारी रहेगा।

घाटी में भारी बर्फबारी हुई और जम्मू संभाग में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 12 घंटों के दौरान प्रतिकूल मौसम जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम से मौसम में सुधार होगा।

श्रीनगर शहर में सोमवार सुबह तक पांच इंच बर्फ जमी हुई है, जबकि गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में एक से तीन फुट बर्फबारी हुई है।

सड़क के रामबन-बनिहाल खंड में कई स्थानों पर पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

खराब विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। गिरती बर्फ और खराब विजिबिलिटी के कारण सुबह के समय कोई भी विमान हवाईअड्डे पर ना तो उतर सका नाही उड़ान भर सका।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, पहलगाम में माइनस 1.4 और गुलमर्ग में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 और लेह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में 10.4, कटरा में 9, बटोटे में 1.2, बनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.