ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में शख्स पर केस दर्ज

पीलीभीत (उप्र)| उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालने और उसे नाले में फेंकने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना पूरनपुर के साहुकारा इलाके की है। बताया जा रहा है कि कुत्ता खाने की तलाश में आरोपी विशाल कुमार के घर में घुस गया था।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, डॉगी ने एक महीने पहले पांच पिल्लों को जन्म दिया था, जिसे आरोपी के परिवार ने गोद ले लिया था। उन्होंने कड़ाके की सर्दियों के दौरान कुत्तों को आश्रय और भोजन दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने कुत्ते को पीटने के बाद उसे करीब 200 मीटर तक घसीटा और रेलवे स्टेशन के पास नाले में फेंक दिया।

वर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कुत्ते को पशु चिकित्सालय ले गए लेकिन पशु चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऑटोप्सी रिपोर्ट में रक्तस्राव और फैक्चर दिखाई दिए है।

पूरनपुर कोतवाली थाने के एसएचओ अशोक पाल ने कहा कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 428 (किसी जानवर को मारने, जहर देने या अपंग बनाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएचओ ने कहा कि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.