ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूएन प्रमुख ने पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में आत्मघाती हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में दर्जनों लोग मारे गए थे। गुटेरेस के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा, यह विशेष रूप से घृणित है कि हमला एक इबादत स्थल पर हुआ। इबादत करना और धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता, एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है।

बयान में कहा गया है कि महासचिव ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद से निपटने के प्रयासों में पाकिस्तान की सरकार और लोगों के साथ संयुक्त राष्ट्र की एकजुटता को दोहराया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी की प्रवक्ता पॉलिना कुबिक ने बताया कि महासभा अध्यक्ष ने भी पेशावर में आत्मघाती हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा, लोगों को प्रार्थना करते समय लक्षित करना वास्तव में भयानक और कायरतापूर्ण हमला है।

गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में भीड़भाड़ वाली एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 157 लोग घायल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.