ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान का क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एमपी ने माना आभार

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एमपी के प्रतिनिधियों ने सम्मान और आभार स्वरूप निवास कार्यालय में क्रिकेट का बेट भेंट किया। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन द्वारा गत माह भोपाल में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय मैच के आयोजन में राज्य सरकार द्वारा किए गए सहयोग और समर्थन के लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एसोसिएशन के प्रयास असंभव को संभव करने के समान है। उन्होंने कहा कि ब्लाइंड क्रिकेट, ध्वनि उत्पन्न करने वाली बॉल से खेला जाता है। आवाज़ करती बॉल पर ब्लाइंड खिलाड़ियों को बॉलिंग, फील्डिंग और बैटिंग करते देखना सुखद आश्चर्य के भाव उत्पन्न करता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेटर श्री सोनू गोलकर ने देश में आगामी नवंबर में होने वाले विश्वकप तथा संस्था द्वारा आरंभ किए जा रहे ब्लाइंड महिला क्रिकेट के संबंध में भी जानकारी दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.